जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कुमार शर्मा, ग्राम बेलसार, रंग शर्मा उर्फ रंगेश कुमार, ग्राम बेलसार तथा मघी चौधरी उर्फ हरिनंदन चौधरी, ग्राम वलीदाद शामिल हैं। तीनों मेहंदिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस संबंध में मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि अजमानतीय वारंट के आधार पर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...