जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना पुलिस ने थाना के समीप से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर चालक सहित जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को थाना लाकर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना वैध खनन चालान एवं परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों के बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बालू से लदे एक ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान चालक से बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान एवं अन्य आवश्यक कागजात की मांग की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर को चालक सहित जब्त कर थ...