Jahanabad News: मृत महिला के परिजनों को मिली पारिवारिक लाभ की राशि
जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। सर्पदंश से मृत मेहंदिया निवासी उर्मिला देवी के परिजनों को गुरुवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। कलेर बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने मृतका के परिजनों को राशि प्रदान की और हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया। बताया गया कि सत्येंद्र पासवान की पत्नी उर्मिला देवी को करीब 14 दिन पूर्व सांप ने डंस लिया था। गंभीर हालत में उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सर्पदंश से महिला की मौत के बाद झाड़-फूंक के लिए ले गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.