जहानाबाद, जुलाई 12 -- Jahanabad News: -गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ किया स्वागत घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड का गांव मोहीउद्दीनपुर निवासी मृत्युंजय राज उर्फ राजा बाबू ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर बनकर अपने परिवार समाज और जिले का नाम रौशन किया हैं। रविवार को गांव पहुंचने पर इनके सम्मान में इस गांव के लोग मृत्युंजय राज के गाड़ियों का काफ़लिा को आते देख लोग खुशी से झूमने लगे और उन्हें फूल माला से लाद दिया। उनके सम्मान में समान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि बीपीएससी क्वालिफाई कर अनुसूचित जाति समाज का नाम तो रौशन किया हीं है। पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। आपने अपने लगन मेहनत से ये साबित किया कि कोई भी विधार्थी यदि प्रण करलें और सिस्टम से तैयारी करें तो सफलता निश्चित मिलती ...