Jahanabad News: मृतक के परिजनों से मिल विधायक ने बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
जहानाबाद, अगस्त 21 -- Jahanabad News: मेहंदिया , निज संवाददाता । प्रखंड के टेरी ग्राम गांव में दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बताया जाता है कि टेरी ग्राम गांव निवासी रंजीत कुमार एवं अभिषेक कुमार अपने कुछ साथियों के साथ बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार ने मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में धैर्य ही सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने परिजनों से धैर्य रखने और ईश्वर की इच्छा को स्वीकार करने की अपील की। विधायक ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.