जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीआरसीसी परिसर, जहानाबाद में सोलर लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- क्या है पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना? कैसे करें अप्लाईसोलर ऊर्जा का प्रचार सोलर मेले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे वे प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त कर बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत कर सकें। मेले में योजना के अंतर्गत उपलब्ध अनुदान, बैंक ऋण, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस...