Jahanabad News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष जगजीवन राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया। राजद नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं, जिससे पात्र मतदाताओं के मतदान अधिकार पर असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने की मांग की। राजद नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर भी चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.