Jahanabad News: मुंगीला के पास मारुति कार और ऑटो में जोरदार टक्कर, तीन घायल
जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। शंकरपुर- इमामगंज थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित मुंगीला गेट के पास मारुति कार एवं सीएनजी ऑटो में आमने- सामने की टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल सभी करपी प्रखंड के बख्तारी गांव निवासी बताए जाते हैं। घायल सभी एक ही परिवार के हैं। बताया जाता है कि मारुति कार मुंगीला रोड से आ रही थी और ऑटो जहानाबाद से अरवल की ओर जा रहा था। ग्रामीणों ने घायलों को 112 डायल को सूचित कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों को इमामगंज पुलिस अपने कब्जे में कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.