जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- Jahanabad News: रतनी, ³निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर एक लाख 40 हजार रुपये नकद समेत जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले में गृहस्वामी विजय यादव ने गांव के ही दो लोगों पर संदेह जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विजय यादव का परिवार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का किवाड़ उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी पेटी से एक लाख 40 हजार रुपये नकद, जितिया, मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर कमरे का सामान बिखरा मिला। पेटी से नकदी और जेवरात गायब देखकर चोरी की जानकारी हुई। इ...