Jahanabad News: मालिक के दाह संस्कार में आए मजदूर की डूबने से मौत
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। अपने मालिक के दाह संस्कार में शामिल होने आए मौलानाचक निवासी नन्हे दास की पुनपुन नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव धमौल के पास पुनपुन नदी से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, नन्हे दास गांव के ही रामआश्रय यादव के यहां काम करते थे। मालिक की मृत्यु के बाद वे उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पुनपुन नदी के तट पर स्थित पंचतीर्थ श्मशान घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद वे नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने और नदी की तेज धारा की चपेट में आने से वे डूब गए। शुक्रवार को उनका शव धमौल के पास नदी से बरामद किया गया। इसके बाद कुर्था पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.