Jahanabad News: मारपीट व गोलीबारी मामले का फरार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, काको पुलिस की कार्रवाई
जहानाबाद, जुलाई 6 -- Jahanabad News: काको ,निज संवाददाता। काको थाना पुलिस ने मारपीट एवं गोलीबारी के एक मामले में फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस्लामचक गांव से आरोपी को हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। काको थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि इस्लामचक गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पूर्व में मारपीट एवं गोलीबारी किए जाने का आरोप लगाते हुए काको थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले के दर्ज होने के बाद से नामजद नाबालिग आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.