Jahanabad News: मारपीट में किशोर घायल
जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल पंचायत अंतर्गत शंकरबिगहा गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद मारपीट की घटना में एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर 15 वर्षीय कुंदन कुमार को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराया गया। घटना को लेकर घायल किशोर ने थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह मछली लाने के लिए कखौरा गांव जा रहा था कि रास्ते में ही गांव के ही मंटू कुमार ने मुझे घेर लिया और मारपीट करने लगा। उसने हाथ में पहने लोहे के पंजा से मुझे मार कर मेरा माथा फोड़ दिया और जान मारने के नियत से गला दबा रहा था। गले में भी चोट आई किसी तरह जान बचाकर अपने गांव गया और घटना की जानकारी परिजनों को दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.