Jahanabad News: मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के प्रिजपुरा गांव में जमीन विवाद को ले हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक रामनरेश यादव ने गांव के ही सत्येंद्र यादव सहित 13 लोगों के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि उपरोक्त लोग आए और गाली गलौज करते हुए मेरा दीवाल गिरा दिए जब दीवार गिराने से मना किया तो उपरोक्त लोगों ने मुझे तथा मेरे बेटे के साथ-साथ मेरी बहू लालती देवी को भी मारपीट कर उसका गले से मंगलसूत्र छीन लिया और वह लोग फरार हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.