Jahanabad News: मारपीट के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज थाने की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीरा पंचायत अंतर्गत धवल बीघा गांव निवासी श्यामबाबू यादव के विरुद्ध मारपीट से संबंधित मामला हुलासगंज थाना में दर्ज था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित श्यामबाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी में स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी और अनुसंधान का सहारा लिया गया। गिरफ्तारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.