Jahanabad News: मारपीट के मामले को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद, नवम्बर 9 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से सिकंदरपुर गांव निवासी रामुकुमार ने गांव के ही उत्सव राज सहित 10 लोगों के खिलाफ घर पर चढ़कर मारपीट एवं फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पास से श्वेता कुमारी पति उत्सव राज ने अपने पति के दुकान पर लूटपाट करने एवं कंप्यूटर सहित अन्य सामान तोड़ देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि इस घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.