Jahanabad News: मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: रतनी , निज संवाददाता । परसबिगहा थाना क्षेत्र के नदपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मालती देवी पति धनेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया। बाद में थाने में गांव के ही रामाधार यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी उपरोक्त लोग आए और लाठी डंडा एवं लोहे की खंती से मुझे मारने लगे जिससे मैं घायल होकर जमीन पर गिर गया तब तक गांव के लोग शोर मचाए तब उपरोक्त लोग भाग निकले। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.