जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। विशुनगंज थाना क्षेत्र के औदान विगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। जिसमे सुमन कुमार और रंजन कुमार घायल हो गए। वहीं मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चातर गांव की है जहां मारपीट की घटना में कांग्रेस यादव घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...