जहानाबाद, अगस्त 18 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता । शकूराबाद थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रथम पक्ष की शिकायत प्रथम पक्ष से अनुज पासवान के आवेदन पर टुनटुन पासवान सहित नौ लोगों के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरा बेटा मनीष कुमार मंदिर पर बैठा हुआ था। तभी संजीत पासवान उसको देखकर छिटाकशी कर रहा था। जब मना किया तब उसने मेरे बेटे को मारपीट करने लगा। मारपीट की घटना की पूछताछ के लिए जब मेरी पत्नी उसके घर पर गया, तब उपरोक्त लोगों ने मिलकर मेरी पत्नी को मारपीट करने लगा। इसके बाद हम लोग पहुंचे और बीच बचाव करने आए तो सभी लोग मिलकर मारपीट करना शुरू क...