Jahanabad News: मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद, अगस्त 26 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले के दो गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एक घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बैरवाना गांव निवासी 19 वर्षीय पंकज कुमार मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं, वासिलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रिंकू देवी भी आपसी विवाद में हुई मारपीट में जख्मी हुई हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायल अलग- अलग गांव के रहने वाले हैं और आपसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.