जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के पिंजौर गांव में आपसी बाद विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई जिसके बाद दोनों तरफ से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से राजेश कुमार के द्वारा थाने में सौरभ कुमार सहित दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं अपने खेत पर जा रहा था। इसी दरम्यान सौरभ कुमार ने मुझे देखते ही गाली गलौज करने लगा मेरे द्वारा मना करने पर हाथापाई करने लगा। इसी बीच मेरे लड़का कन्हैया कुमार एवं भतीजा हरिओम कुमार आवाज सुनकर आ गया जिसे उपरोक्त लोगों के द्वारा लाठी डंडा से मारपीट किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया। उपरोक्त लोगों के द्वारा मेरे बस का शीशा व आग...