जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर झिकटिया के पास मंगलवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रीभा देवी (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने किंजर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही किंजर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ पूर्व में भी उसके पति द्वारा मारपीट की जाती थी। यह भी पढ़ें- Nawada News: अर्थी से विवाहिता का शव बरामद, ससुर गिरफ्तार उन्होंने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मिलकर...