जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- भरण-पोषण अधिनियम के मामलों की सुनवाई Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल चार मामलों की सुनवाई की गई। संबंधित पक्षों और उनके बच्चों को बुलाकर दोनों पक्षों की बातें सुनी गईं। सुनवाई के दौरान एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम का मुख्य उद्देश्य ऐसे माता-पिता को न्याय दिलाना है, जिनके पुत्र उनकी देखभाल और भरण-पोषण नहीं करते हैं। ऐसे माता-पिता अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आवेदन...