जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित एक निजी सभागार में बराबर स्वयं सिद्धा सहकारी समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2025 - 26 में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया एवं आगामी वित्तीय वर्ष उद्देश्य के बारे में बताया गया। साथ ही वार्षिक अंकेक्षण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उदधाटन बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। बराबर फाउंडेशन और जीविका के माध्यम से महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार करने में मदद मिल रही है। जिससे महिलाएं खुशहाल हो रही हैं। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दीदियों का कमाल : 38.45 लाख का कारोबार, 10.23 लाख का शुद्ध म...