जहानाबाद, अगस्त 2 -- Jahanabad News: किंजर प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान पर खेला गया फुटबॉल मैच रविवार को बंगाल की टीम व बिहार टीम के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला किंजर, निज संवाददाता।

मैच का आयोजन किंजर प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को महिला फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। उद्घाटन स्थानीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने रिबन काटकर किया। मैच बंगाल एवं बिहार टीम के बीच खेला गया। मध्यांतर के पहले बिहार की ओर से एक गोल दागा गया। जवाब में बंगाल की टीम ने दो गोल जड़कर बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद पुन: एक गोल और बंगाल की टीम ने जड़ दिया और खेल समाप्ति तक बंगाल की टीम तीन एक से बढत बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। उद्घाटनकर्ता सांसद मैच प्रारंभ होने से पूर्व शील्ड वितरण तक मौजूद रहे। अपने वक्तव्य में आयोजको, खेल प्रेमियों एवं सभी महिला फुटबॉल खिल...