जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। महिला थाने में प्रताड़ना और मारपीट के दो अलग- अलग मामले में दर्ज किए गए हैं। पीड़ित महिला अंजू कुमारी के द्वारा पति समेत ससुराल के चार लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है। महिला थाने में दिए गए आवेदन में अंजू कुमारी ने कहा है कि शादी के बाद दहेज के लिए उसके पति एवं ससुराल के लोगों के द्वारा मारपीट और लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में महिला थाना अध्यक्ष नीलमणि ने बताया कि अंजू कुमारी के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरे मामले में तारा देवी के द्वारा पति पर केस दर्ज कराया गया है। जिसमें महिला ने अपने आवेदन में पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिए गए आवेदन में कहा है कि पति के द्वारा लगातार मारपीट एवं प्रताड़ित किया गया है। इस मा...