जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदिया में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 117 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ खानपान, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षित प्रसव के संबंध में परामर्श दिया गया। अस्पताल प्रबंधक अशरफ कमाल ने बताया कि प्रत्येक महीने की नौ तारीख को अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इसमें रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन और मूत्र में प्रोटीन सहित अन्य जरूरी जांच की जाती हैं, ताकि गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सके। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नियमित जांच से गर्भावस्था की जटिलताएं होगी कम शिविर में महिला चिकित्सक ट्विसी दीक्षा ने...