जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को महापरिवर्तन आंदोलन के तहत प्रखंड शिष्ट मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक इंदु भूषण कुमार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि महापरिवर्तन आंदोलन के प्रणेता एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह 8 अक्टूबर को अरवल पहुंचेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को करपी, बंसी एवं कुर्था प्रखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रखंड शिष्ट मंडल के माध्यम से पंचायत स्तर पर गठित समितियों के सदस्यों को संबोधित किया जाएगा। बैठक में राम छबीला शर्मा, समदर्शी जयराम प्रसाद यादव, बिंदा यादव, डॉ. रामकृष्ण सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में छाए रहे ज...