जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- Jahanabad News: करपी निज संवाददाता। महापरिवर्तन आंदोलन के तहत सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिष्टमंडल का गठन किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को शेरपुर पंचायत मुख्यालय में गठन को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक अमोद तिवारी ने की। प्रखंड संयोजक पप्पू मिश्रा ने बताया कि सभी पंचायतों में सर्वसम्मति से शिष्टमंडल का गठन कर लिया गया है। शेरपुर में रोशन तिवारी, सोनभद्र में पत्रकार अनिल कुमार, चमंडी में राम अनुज ओझा, माली में मुखिया ललन कुमार, बलौरा में दिलीप कुमार, खड़ासीन में गणेश प्रसाद, अनुवा में सकेंद्र पासवान तथा खटांगी में अमरनाथ दुबे को पंचायत संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि महापरिवर्तन आंदोलन के सूत्रधार एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह 10 अक्टू...