जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घोसी, निज संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड के महम्मदपुर गांव में गुरुवार शाम बिजली प्रवाहित 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक विश्वकर्मा कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, विश्वकर्मा कुमार बाहर से घर लौट रहा था, तभी वह बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल घोसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महम्मदपुर निवासी राकेश शर्मा का बड़ा पुत्र था। यह भी पढ़ें- Nawada News: बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आया बालक, मौत ग्रामीणों ने बताया कि वह परिवार का मुख्य सहारा था और काम कर घर का खर्च चलाता था। उसके निधन से परिजनों का र...