Jahanabad News: मलहचक गांव से दो भैंस की हुई चोरी
जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता थाना अंतर्गत मलहचक गांव से बुधवार की रात में किसान जलंधर केवट के बथान से दो भैंसों की चोरी की घटना से पशुपालकों में दहशत कायम हो गया है। घटना के संबंध में भैंस मालिक ने बताया कि रोज की भांति शाम में सभी मवेशियों को घर के आगे बथान में बांधा गया था। सुबह जब बथान में भैंसों को खाना देने आया तो बथान से दोनों भैंस गायब पाई गई। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो पहले लोगों ने गांव के बधार में तथा आसपास के गांव में खोजबीन की गई लेकिन कोई आता पता नहीं चलने के बाद हुलासगंज थाना में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.