जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: घोसी निज़ संवाददाताÜघोसी प्रखंड के मध्य विद्यालय शाहपुर में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक अनिल कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. अफाक अंसारी भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं सम्मान-चिन्ह भेंट कर उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। कि मौके पर बीइइओ ने अनिल कुमार की कार्यशैली , अनुशासन एवं शैक्षणिक सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार ने की। समारोह में प्रधानाध्यापक आरती कुमारी, संकुल समन्वयक फैज अख्तर, चंद्रदेव ठाकुर, मिथलेश कुमार, विजय कुमार, सहेंद्र कुमार, बचन देव कुमार, शिशुपाल सि...