Jahanabad News: मधुश्रवा मेले में दिखी छात्रों की भीड़, छुट्टी का उठाया लाभ
जहानाबाद, अगस्त 24 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज,संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सोमवार को मधुश्रवा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं की संख्या भी काफी अधिक देखने को मिली। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रखंड के अधिकतर विद्यालयों में अवकाश रहने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मधुश्रवा पहुंचे। छात्रों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद मेले का आनंद उठाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समूह बनाकर मधुश्रवा पहुंचते देखे गए। छात्रों ने पहले पवित्र सरोवर में स्नान कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा बेलपत्र, फूल और दूध आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.