Jahanabad News: मधुश्रवां में चला विशेष स्वच्छता अभियान
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: ग्रामीणों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प मेहंदिया, निज संवाददाता। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मधुश्रवां में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया गया। अभियान में ग्रामीणों और स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। लोगों को सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर कूड़ा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान की अध्यक्षता पहलेजा पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह ने की। मौके पर जिला स्वच्छता समन्वयक निलेश कुमार, प्रखंड समन्वयक सोहराब आलम, पर्यवेक्षक सुबोध कुमार, शत्रुध्न प्रसाद समेत स्वच्छता कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: गोनावां में दीप जलाकर दिया स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.