जहानाबाद, नवम्बर 7 -- जहानाबाद की दीपावली की लोक परंपराएं Jahanabad News: घरौंदा से लेकर यमदीप तक का रहा है विशेष महत्व जहानाबाद में बदलते समय के साथ बदला दीपोत्सव का स्वरूप मिट्टी के दीये, खील-बताशे, घरौंदा और गोवर्धन पूजा से जुड़ी है लोक आस्था जहानाबाद, नगर संवाददाता। दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने, पटाखे फोड़ने और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने तक सीमित नहीं रहा है। मगध क्षेत्र, खासकर जहानाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दीपावली की अपनी अलग लोक संस्कृति और पारिवारिक परंपराएं रही हैं। यहां दीपोत्सव का संबंध धार्मिक आस्था के साथ-साथ कृषि संस्कृति, पारिवारिक खुशहाली, पशुधन और लोकगीतों से भी जुड़ा रहा है। हालांकि बदलते समय के साथ इन परंपराओं के स्वरूप में बदलाव आया है, लेकिन ग्रामीण समाज में आज भी कई पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिलती है।...