जहानाबाद, नवम्बर 22 -- Jahanabad News: अगले माह के अंत तक शुरू होने की संभावना, महीने में तीन दिन विशेषज्ञ टीम करेगी जांच मखदुमपुर। मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। सेंटर शुरू होने से जिले के कैंसर रोगियों को शुरुआती जांच की सुविधा मिलेगी। यह केंद्र मुजफ्फरपुर स्थित कैंसर संस्थान के माध्यम से संचालित होगा और टाटा कंसल्टेंट संस्थान, मुंबई के निर्देशन में काम करेगा। सेंटर शुरू होने के बाद मुजफ्फरपुर से विशेषज्ञ टीम महीने में तीन दिन मखदुमपुर अस्पताल पहुंचेगी और जिले के मरीजों की निशुल्क जांच करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता की कमी और समय पर जांच नहीं होने के कारण कई मरीजों की बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच जाती है। ऐसे में इस केंद्र के माध्यम से समय रहते बीमारी की पहचान और उप...