Jahanabad News: मखदुमपुर में बिजली आपूर्ति दो घंटे से बाधित
जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के अधिकांश इलाके में शुक्रवार की शाम 8 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। संबंध में विद्युत कार्यालय मखदुमपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेहटा ग्रिड से 33000 की आने वाली तार में फॉल्ट लगने से आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत के लिए टेक्नीशियन की टीम भेजी गई है। इससे मखदुमपुर शहरी क्षेत्र एवं पश्चिमी इलाके का ग्रामीण क्षेत्र समेत प्रखंड के लगभग आधे से अधिक भाग में बिजली आपूर्ति बंद है गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद संप्रेषण तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.