जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर के ब्लॉक रोड की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। पीसीसी सड़क जगह- जगह पर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। लगातार हो बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

सड़क की स्थिति सबसे बड़ा गड्ढा प्रखंड कार्यालय के समीप है। बारिश के पानी के साथ निकट के मोहल्ले का पानी भी रोड पर ही गिर रहा है। जिससे प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को नाले के पानी से होकर आना पड़ रहा है। गड्ढे में पानी जमा रहने से कई बार दुर्घटना हो चुकी है। गड्ढे में फंस कर बाइक सवार अक्सर गिर जाते हैं। वहीं इसी रोड से प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय और हाईस्कूल के लिए विद्यार्थी आते जाते हैं। रास्ता चलने के क्रम में गंदा पानी का छींटा पड़ जाता है। जिससे लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं।

स्थानीय...