जहानाबाद, अगस्त 7 -- Jahanabad News: मैदान में पानी जमने से तीन महीने के लिए बंद हुआ मैदान मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर का एकमात्र खेल मैदान पूरी तरह बदहाल है। वैसे यह मैदान हाई स्कूल और मिडिल स्कूल का संयुक्त मैदान है जिसे गांधी मैदान के नाम से जाना जाता है। पहले यह मैदान काफी सुंदर माना जाता था। मैदान में हमेशा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती थी। इस मैदान से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं। लेकिन आज की स्थिति में यह मैदान पूरी तरह बदहाल हो चुका है। खेल मैदान अतिक्रमण का शिकार है।

खेल मैदान की स्थिति जिसके कारण इसका क्षेत्रफल लगातार सिमटता जा रहा है। चारों तरफ निर्माण कार्य हो जाने से मैदान से पानी निकलना बंद हो गया है। चारों तरफ के मोहल्ले का पानी वर्षा होने पर मैदान में जमा हो जाता है। इस परिस्थिति में पूर...