Jahanabad News: मंत्री के कथित बयान के विरोध में किया पुतला दहन
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित जातिसूचक एवं आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंगलवार को राजद नेताओं और यदुवंशी समाज के लोगों ने कुर्था बस स्टैंड पर पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुनील यादव एवं डॉ. रामविनय सिंह यादव ने किया। इस दौरान लोगों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। डॉ. रामविनय सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी यदुवंशी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: पीरो में मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम में राजद नेता और यदुवंशी समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.