Jahanabad News: मंडल कारा परिसर से फरार कैदी रोहतास से गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: चिकित्सकीय जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार काको, निज संवाददाता। मंडल कारा काको के परिसर से चिकित्सकीय जांच के दौरान फरार हुए 22 वर्षीय कैदी रामबाबू को पुलिस ने रोहतास जिले के नावाडीह गांव स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। वह अरवल जिले के बैदराबाद गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसार, अरवल थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार रामबाबू को अरवल पुलिस मंडल कारा काको में दाखिल कराने बुधवार को लाई थी। इसी दौरान जेल परिसर में चिकित्सकीय जांच के क्रम में वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद चौकीदार अश्विनी कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कैदी के फरार होने की घटना ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिकित्सकीय जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.