Jahanabad News: मंडल कारा के पास से भाकपा माले नेता सौखीन यादव की बाईक चोरी
जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एन एच 33 स्थित मंडल कारा के नजदीक बने सामुदायिक भवन के पास से रविवार को भाकपा माले के नेता सौखीन यादव की बाइक चोरी कर ली गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक मंडल कारा के नजदीक सामुदायिक भवन मे चल रही थी। बैठक मे सुलेमानपुर गांव निवासी भाकपा माले के प्रखण्ड कमिटी के सदस्य सौखीन यादव अपनी ग्लैम्बर बाइक खड़ी कर बैठक में शामिल हुए थे। बैठक समाप्ति के बाद जब बाहर निकले तो उनका बाइक गायब था। भाकपा माले के प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद कुमार भारती ने बताया की पुलिस को सुचना दे दी गई है। वहीं थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की फोन के माध्यम से जानकारी मिली है लेकिन अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर करवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.