जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। डॉ. आरबीआर अंबेडकर वाचनालय में अरवल विकास मंच के अध्यक्ष एवं जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मनोज यादव ने विधायक पप्पू वर्मा से पांच सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने तत्कालीन एसपी डॉ. नवजोत सिमी के तबादले को लेकर विधायक के कथित बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि उन्हें भ्रष्टाचार की जानकारी थी, तो इसमें कौन-कौन से पदाधिकारी शामिल थे और किस मामले में पैसे का लेन-देन हुआ था। उन्होंने जिले में भ्रष्ट पदाधिकारियों की संख्या, हाजत में टुनटुन कुशवाहा की मौत के मामले में परिजनों को न्याय, पहलेजा पंचायत के भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन का पर्चा देने और विधायक फंड में कमीशनखो...