जहानाबाद, नवम्बर 22 -- Jahanabad News: घोसी निज़ संवाददाता। घोसी थाने की पुलिस ने भोभिया पर गांव के समीप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त कर हुलासगंज थाना को सुपुर्द किया है। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी सह घोसी थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि बे छापेमारी को लेकर नालंदा के इलाके में जा रहे थे तभी भोभिया पर गांव के समीप फल्गु नदी से अवैध खनन कर बालू लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर को पुलिस जब रुकने का इशारा दिया तो वह भागने लगा। बाद में पुलिस पीछा करते हुए भोविया पर गांव के समीप उफ्त ट्रैक्टर को जप्त किया और हुलासगंज थाना के पुलिस को सुपूर्द किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...