Jahanabad News: भेलावर थाने का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण
जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। घोसी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कृति कमल ने बुधवार की मध्यरात्रि भेलावर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज कांडों की गहन समीक्षा की तथा विभिन्न अभिलेखों और पंजियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष समेत सभी अनुसंधानकर्ताओं को मिशन मोड में लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुराने मामलों का शीघ्र निपटारा करने, पॉकेट डिस्पोजल को अद्यतन रखने तथा प्रत्येक कांड की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सीसीटीएनएस में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसडीपीओ ने अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और पुलिस अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.