जहानाबाद, जुलाई 5 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चाढ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष की विवाह कुमारी और अजय पासवान दोनों पति-पत्नी और दूसरे पक्ष से मंटू पासवान और संतोष कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...