जहानाबाद, अक्टूबर 30 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि समाहरणालय में शुक्रवार को डीएम अमृषा बैंस ने जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब आठ नागरिकों ने भूमि विवाद, वासगीत पर्चा, जमीन की मापी और विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें रखीं। डीएम ने अधिकांश मामलों का मौके पर निष्पादन किया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश दिया। अरवल प्रखंड के बभन बिगहा निवासी उमेश्वर प्रसाद ने सरकारी अमीन द्वारा ऑनलाइन आवेदन के बावजूद जमीन की मापी नहीं किए जाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सीओ को नियमानुसार शीघ्र मापी कराने और देरी को लेकर अमीन से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। वहीं, सेनारी निवासी मनोरमा कुमारी ने परिवार को मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दिए...