Jahanabad News: भूमि जनता दरबार में 15 मामलों का हुआ निष्पादन
जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को आयोजित शनिवारीय भूमि जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 15 मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया गया। अंचल अधिकारी गोपाल पासवान ने बताया कि संबंधित पक्षों की बात सुनने के साथ उपलब्ध अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच के बाद सभी मामलों का निपटारा किया गया। अधिकारियों ने पक्षकारों से आवश्यक दस्तावेज व साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने बताया कि भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए नियमित रूप से जनता दरबार लगाया जा रहा है। मौके पर शहर तेलपा थानाध्यक्ष बालेश्वर पासवान, अंचल अमीन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जनता दरबार में दो मामलों का निष्पादन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.