जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता अरवल सदर अंचल कार्यालय में वास के लिए जमीन की मांग को लेकर आवेदन जमा करने वाले भूमिहीन गरीबों को पावती रसीद के लिए परेशान किए जाने का आरोप लगा है। राष्ट्रीय जनता दल के दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार भूमिहीन गरीबों को वास के लिए जमीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कराए गए हैं। इनमें कई आवेदकों को पावती रसीद दे दी गई, जबकि अधिक भीड़ के कारण कुछ लोगों को बाद में रसीद देने की बात कहकर उनके आवेदन जमा कर लिए गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लालगंज में ज्वलंत समस्याओं को लेकर भाकपा-माले का धरना प्रदर्शन उमेश पासवान का आरोप है कि अब...