Jahanabad News: भाषण और संगीत प्रतियोगिता का आयोजित
जहानाबाद, अगस्त 1 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सबदलपुर मध्य विद्यालय मे जिला सृजन दिवस पर भूषण और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा क्षेत्रीय विकास के मुद्दे पर भाषण दिया गया। कुछ छात्रों के द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शिल्पा कुमारी प्रथम,सुरज कुमार द्वितीय और पंकज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि गीत प्रतियोगिता में रानी कुमारी प्रथम, अंजनी कुमारी द्वितीय और पंकज कुमार तृतीय स्थान किया। निर्णयायक मंडली में शिक्षक पीयुष कुमार और धीरेंद्र कुमार शामिल थे। सभी विजेताओं को प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह ने पुरस्कृत किया। विद्यालय की शिक्षिका प्रिया कुमारी,विजय प्रकाश, अंकित कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.