जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- मगध प्रमंडल ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब Jahanabad News: चार दिवसीय प्रतियोगिता में मगध के खिलाड़ियों ने किया कमाल जहानाबाद के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और आठ रजत पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव जहानाबाद, नगर संवाददाता खेल भवन- सह- व्यायामशाला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि पटना प्रमंडल उपविजेता रहा। मेजबान जहानाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और आठ रजत समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। समापन समारोह में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हों ने जहानाबाद के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जतात...